thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

कांग्रेस-भाजपा में आएंगे कई आयाराम-गयाराम, लेकिन सरकार कांग्रेस की ही आएगी

desk desk 18

कांग्रेस सह-प्रभारी धवन ने पार्टी के साथ बगावत करने वाले नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि राजस्थान में अभी तक 5-5 साल सरकार रहने की जो प्रक्रिया चल रही है, वह अब नहीं रहने वाली। चुनाव एक ऐसी चीज होती है जहां आयाराम-गयाराम चला जाता है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 कांग्रेस सह-प्रभारी धवन ने पार्टी के साथ बगावत करने वाले नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि राजस्थान में अभी तक 5-5 साल सरकार रहने की जो प्रक्रिया चल रही है, वह अब नहीं रहने वाली। चुनाव एक ऐसी चीज होती है जहां आयाराम-गयाराम चला जाता है। 
congress co in charge amrita dhawan attack on rebel candidates
Amrita Dhawan

जयपुर | राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच अब कांग्रेस सह-प्रभारी अमृता धवन (Amrita Dhawan) का भी बड़ा बयान सामने आया है। 

अमृता धवन ने चुनावों के समय दल बदल की राजनीति करने वाले नेताओं पर निशाना साधा है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव एक ऐसी चीज होती है जहां आयाराम-गयाराम चला जाता है। 

कांग्रेस सह-प्रभारी धवन ने पार्टी के साथ बगावत करने वाले नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि राजस्थान में अभी तक 5-5 साल सरकार रहने की जो प्रक्रिया चल रही है, वह अब नहीं रहने वाली। 

राजस्थान में निश्चित रूप से कांग्रेस वापस सरकार बनाने जा रही है। चुनाव एक ऐसी चीज होती है जहां आयाराम-गयाराम चला जाता है। 

अमृता धवन ने कहा कि ऐसा नहीं की भाजपा नेता टूट कर हमारे पास नहीं आएंगे या हमारे लोग बगावत कर वहां नहीं जाएंगे, ये तो प़लिटिकल चॉइस है। 

अब किसी की चॉइस कुछ भी हो सकती है। मैं मानती हूं कि चुनावी मौसम ये सभी चीजें होती है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बागी नेताओं द्वारा पेश की गई किसी भी चुनौती के बावजूद, कांग्रेस पार्टी राजस्थान में सत्ता हासिल करने के अपने प्रयास में आश्वस्त है।

सरकार कांग्रेस की आएगी

पार्टी की संभावनाओं पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए, धवन ने कहा, "जब विधानसभा चुनावों की बात आती है, तो जनता की भावना स्पष्ट होती है: वे कांग्रेस के लिए अपने समर्थन में दृढ़ हैं।

इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि कुछ भी हो, विधानसभा चुनाव को लेकर जनता ने अब ये तय कर लिया है कि कांग्रेस को वापस लाना है। 

जनता कांग्रेस को वोट करेगी। कांग्रेस नेता ही विजयी होंगे और  सरकार कांग्रेस रिपीट होगी। 

राज्य के मतदाता बेसब्री से वोट डालने और अपनी सरकार के भविष्य को आकार देने के अवसर का इंतजार कर रहे हैं।

शेयर करें: