जयपुर/राजस्थान। Rajasthan
25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों (Rajasthan Assembly election 2023) को लेकर दोनों बड़ी राजनीतिक दलों के टिकट वितरण को लेकर नेताओं में असंतोष व्याप्त है।
टोंक में जनसंपर्क के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए सचिन पालय ने कहा कि कांग्रेस टिकट वितरण बहुत सोच समझकर किया गया है। लेकिन मैं मानता हूं कि कई जगह असंतोष हो सकता है। वैसे टिकट वितरण अच्छा हुआ है।
पायलट ने कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से प्रचार में लगे हैं। कहीं पर भी मनमुटाव की स्थिति नहीं है। और इस बार कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है।