जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में लगी हुई हैं वहीं टिकट पाने की जद्दोजहद में पार्टी के कार्यकर्ता और उम्मीदवार आपस में मारपीट पर उतारू हो रहे हैं।
लेकिन सोमवार को राजधानी जयपुर में एक अलग ही मामला देखने को मिला। जिसमें एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हो गई।
इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सोमवार को जयपुर के आदर्श नगर ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस विधायक रफीक खान के समर्थकों और अन्य कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त विवाद हो गया जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।