नई दिल्ली | कोरोना वायरस ने एक बार फिर से देश में कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। कोरोना ने गुरूवार को पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
आम लोगों के साथ-साथ अब पॉलिटिकल हस्तियां ही नहीं बॉलीवुड हस्तियां भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रही हैं।
देश में कोरोना के नए मामले दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में तेजी से बढ़ रहे हैं।
गुरूवार को भी देश में चौंकाने वाले नए मामले सामने आए हैं। सुबह जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटे में 5 हजार 335 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि, इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई है।