वहीं बीते दिन देश में 8 हजार 148 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर लौटे हैं। जिसके बाद अब कुल एक्टिव कोरोना केस की संख्या भी घटकर 49,015 गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कुल 4,435,6693 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में रिकवरी दर 98.70 फीसदी दर्ज की गई है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 564 नए मामले सामने आए हैं और एक की मृत्यु हुई है।
नहीं रूक रही कोरोना से मौतें
भले ही देश में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों पर कुछ लगाम लगी है, लेकिन इससे मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 40 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। इसमें केरल में 15 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद अब तक मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,508 हो गई है।
राजस्थान में नए संक्रमितों पर ब्रेक, लेकिन मौतें जारी
राजस्थान में भी कोरोना के नए संक्रमितों के मिलने पर ब्रेक जरूर लगा है, लेकिन मौतों का सिलसिला लगातार बना हुआ है।
राज्य में पिछले दिन 2 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। नागौर और बाड़मेर में एक-एक संक्रमित की मौत दर्ज हुई है। इसके अलावा राज्य में 280 नए पॉजिटिव सामने आए हैं।
सबसे ज्यादा 48 संक्रमित राजधानी जयपुर में मिले हैं।