Jaipur | राजस्थान के सूचना एवं तकनीक यानि कि आईटी विभाग को शॉर्ट में डूइट कहा जाता है। आगे सी भी लगाया हुआ है। परिहास में कहें तो यह ऐसा प्रतीत होता है कि यहां करप्शन की खुली छूट है। हाल ही में यहां का एक मामला सुर्खियों में रहा।
तिजोरी में दो लाख 31 हजार की नकदी मिली और एक किलो सोना भी। इसके बाद राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने 35 सौ करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रवर्तन निदेशालय को शिकायत दी है।
मीणा का यह वार राजस्थान सरकार में इस विभाग की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। इस पूरे मामले के खुलासे में आगे रहे टीएन शर्मा उर्फ त्रिलोकीनाथ शर्मा का संघर्ष गजब का रहा है। देखा जाए तो पूरा मामला इन्होंने ही इन्वेस्टीगेट करके दिया है, राज सामने लाए हैं।
शर्मा फिलहाल राजस्थान हाईकोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रेक्टिस करते हैं और सूचना का अधिकार कानून का उपयोग जनहित में करते हैं। टीएन शर्मा ने थिंक से बातचीत की और अपने संघर्ष के बारे में बताने के साथ—साथ ही इन्होंने बताए इस विभाग के हालात जो चिंता पैदा करते हैं।