thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

कांग्रेस विधायक पर चाकू से जानलेवा हमला

desk desk 35

प्रदेश के राजनांदगांव जिले में एक युवक ने विधायक साहू पर हमला किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। उसका नाम खिलेश्वर बताया गया है। पुलिस उससे पूछताछ में लगी हुई है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 प्रदेश के राजनांदगांव जिले में एक युवक ने विधायक साहू पर हमला किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। उसका नाम खिलेश्वर बताया गया है। पुलिस उससे पूछताछ में लगी हुई है।
deadly attack on congress mla channi chandu sahu with knife in chhattisgarh
Channi Chandu Sahu

रायपुर | राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। 

जिसके चलते भाजपा-कांग्रेस समेत सभी पार्टियां चुनावी कशमकश में लगी हुई हैं। 

इसी बीच यहां कांग्रेस पार्टी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला हो गया है। 

प्रदेश के राजनांदगांव जिले में एक युवक ने विधायक साहू पर हमला किया है। 

हालांकि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। उसका नाम खिलेश्वर बताया गया है। पुलिस उससे पूछताछ में लगी हुई है।

प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी की विधायक पर हुए इस हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार की सरकार है। 

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार शाम डोंगरगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोधरा गांव में हुई है। 

जब खुज्जी की विधायक छन्नी चंदू साहू एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेने के लिए पहुंची थीं। तभी आरोपी युवक ने विधायक पर चाकू से धावा बोल दिया। जिससे वे घायल हो गईं। 

पुलिस ने आरोपी को डोगर गांव थाना में रखा हुआ है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस अभी हमले के पीछे के कारणों की जांच-पड़ताल कर रही है। 

नशे में धुत था हमलावर

बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी चंदू साहू पर चाकू से हमला करने वाला युवक नशे में धुत था। 

जब विधायक साहू मंच पर थीं, तब युवक ने उन पर चाकू से हमला किया। 

जिससे विधायक साहू की कलाई पर कुछ चोटें आई हैं। हमला होने के तुरंत बाद ही आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया और विधायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया ले जाया गया। विधायक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

2018 चुनावों में भाजपा के हिरेंद्र कुमार साहू को दी थी मात

छन्नी चंदू साहू कांग्रेस की जानी-मानी विधायक रही हैं। उन्होंने साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के हिरेंद्र कुमार साहू को मात दी थी।

विधायक साहू ने छत्तीसगढ़ की खुज्जी सीट पर कांग्रेस का परचम लहराया था। 

भाजपा ने साधा निशाना 

भरे मंच पर सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक पर हुए इस हमले की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। 

इस हमले को लेकर भाजपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर हमला बोला है। भाजपा का आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में जब सत्तारूढ़ दल का विधायक सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा किसके भरोसे है? 

शेयर करें: