जयपुर। करौली के हिंडौन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दस साल की मूक-बधिर बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
दरअसल, यह बच्ची जलने से नहीं, बल्कि जहर देने से मरी थी। सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान इस मासूम को उसके माता-पिता और मामा ने जहर दिया था।
घटना की पूरी कहानी
भरतपुर रेंज के आईजी, राहुल प्रकाश ने बताया कि बच्ची के पिता करनसिंह मीना, मां कमलेशी मीना और मामा राजेश मीना को गिरफ्तार कर लिया गया है। 9 मई को मां से झगड़े के बाद बच्ची ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। परिजनों ने इस घटना को छुपाने की कोशिश की और पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।
पुलिस का खुलासा
पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई थी। 20 मई को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी और 21 मई को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।