नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में जारी पहलवानों की लड़ाई अब राजनीतिक चौला पहनती जा रही है। शनिवार को सोनिया गांधी के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी इसमें कूद पड़े हैं।
सीएम केजरीवाल ने तो सीधे ही इस मामले में दोषियों के लिए फांसी की मांग कर डाली है।
आज सीएम केजरीवाल भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे देश के पहलवानों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे।
यहां उन्होंने कहा कि बहनों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए है।