नई दिल्ली | DUSU Election Result 2023: देश के पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजनीतिक समीकरण भाजपा के पक्ष में देखे जा रहे हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बार फिर से अपना परचम लहरा दिया है।
इन चुनावों में एबीवीपी ने फिर से एनएसयूआई (NSUI) को मात देते हुए तीन पदों पर कब्जा जमाया है।
वहीं एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर सफलता हासिल की है।