जालोर | जालोर जिले की भीनमाल पुलिस ने एक महिला मरीज के साथ दुष्कर्म के साथ Rape करने के आरोपी दंत चिकित्सक सुरेश सुंदेशा को गिरफ्तार कर लिया है।
उप अधीक्षक हिम्मत चारण ने बताया कि एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देश पर थाना प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ के सुपरविजन में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद दुष्कर्म के मामले को लेकर मुकदमा संख्या 83/2024 भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 384 व आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत दर्ज कर आरोपी डॉ. सुरेश की तलाश प्रारंभ की गई।
आरोपी गंगानगर भाग गया था। वहां से उसे पकड़कर पूछताछ की गई। मामले में आरोपियों ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है।
आरोपी डॉ. सुरेश सुंदेशा पुत्र भल्लाराम जाति माली उम्र 32 वर्ष निवासी नीलकंठ महादेव मंदिर के पास, कस्बा भीनमाल, पुलिस थाना भीनमाल, जिला जालोर को गिरफ्तार कर लिया गया तथा विस्तृत पूछताछ एवं आगामी अनुसंधान जारी है।