जयपुर । राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले पेपर लीक मामले में ED की पड़ताल लगातार जारी है।
ईडी ने पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ahok Gehlot) के बेटे वैभव गहलोत को फेमा मामले में नोटिस देकर तलब किया था।
अब ईडी की ओर से पेपर लीक मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के दोनों बेटों को नोटिस जारी किया गया है।
ईडी ने गोविंद डोटासरा के बेटे अभिलाष डोटासरा को 7 नवंबर को और दूसरे बेटे अविनाश डोटासरा को 8 नवंबर को दिल्ली तलब किया है।