जयपुर | प्रदेश में भीषण गर्मी (extreme heat) ने आम जनता के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी अस्त-व्यस्त कर दिया है | गर्मी के अत्याचार के बीच भाजपा युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) की ओर से चलाए जा रहे 'एक परिंदा मेरा भी' अभियान इन बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए वरदान साबित हो रहा है |
एक परिंडा मेरा भी: बेजुबानों का सहारा बना 'एक परिंडा मेरा भी' अभियान
मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लगाए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे |
HIGHLIGHTS
- भाजपा युवा मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे 'एक परिंदा मेरा भी' अभियान
- परिंडे लगाने के साथ आम जन से भी पुण्य के काम में जुटने का आह्वान किया
संबंधित खबरें
इस अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) के नेता और कार्यकर्ता सभी 200 विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) में मंडल स्तर तक परिंडे लगाने का काम कर रहे हैं | भाजयुमो (BJYM) के इस प्रदेश व्यापी अभियान में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी जुड़े | उन्होंने परिंडे लगाने के साथ आम जनता से भी पुण्य के काम में जुटने का अनुरोध किया |
अभियान वरदान साबित हो रहा
मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) राजस्थान के कार्यकर्ताओं की वाहवाही करते हुए कहा कि पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए 'एक परिंडा मेरा भी अभियान' एक प्रशंसनीय कदम है |
संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल (Summer) प्रारंभ होने के साथ ही गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों को खासा दिक्कतें का समाना करना पड़ता हैं | ऐसे में उनके पीने के पानी की व्यवस्था करने के मकसद से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे राजस्थान में परिंडे लगाकर गैर सामाजिक संस्थाओं (NGO) सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक समितियां और इन्फ्लुएंसरों (influencers) को भी जोड़कर अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं |
इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ ने बताया कि भाजयुमो (BJYM) प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची के नेतृत्व में संपूर्ण राजस्थान में भाजयुमो (BJYM) कार्यकर्ताओं की ओर से अभी तक सभी 44 जिलों की 200 विधानसभाओं के 1132 मंडलों में 'एक परिंडा मेरा भी' अभियान के तहत अब तक एक लाख से अधिक परिंडे लगाएं जा चुके हैं |
इस मौके पर भाजपा (BJP) मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सतनाली, भाजयुमो नेता अनुज शर्मा, अजय सिंह शेखावत, सुमन कंवर, पार्षद वार्ड 44 सुशील बारी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं मंडल के पदाधिकारी और नगर के प्रबुद्ध जन (knowledgeable person) उपस्थित रहे |
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका
thinQ360