इस सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
जिसका जवाब देते हुए सुरक्षाबलों 5 पाकिस्तानी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।
आपको बता दें कि, इससे पहले 15 जून यानि बीते गुरुवार को भी भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था।
इस दौरान सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था।
अधिकारियों ने बताया कि कृष्णाघाटी सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी की गई है, जिसमें स्टील कोर कारतूस और पाकिस्तान में बनी दवाएं भी जब्त की गई।
दरअसल, बुधवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों पर सेना के जवानों ने गोलीबारी की।
लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए आतंकवादी हथियार और गोला-बारूद वहीं छोड़कर भाग निकले।
ये सब हुए बरामद
सेना के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो इस दौरान एक एके-47 राइफल, नौ मैगजीन, 438 कारतूस, चार मैगजीन के साथ दो पिस्तौल और छह ग्रेनेड समेत दो बैग मिले।
इसके अलावा कुछ कपड़े और आपत्तिजनक सामग्री के साथ पाकिस्तान में बनी कुछ दवाएं भी मिली।