जयपुर | राजस्थान में पूर्व विधायक रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) को ब्रेन हेमरेज होने के बाद जहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं अब भारत के पूर्व गृह सचिव और भारत के वित्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके पद्म पुरस्कार सम्मानित राजीव महर्षि की हेल्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
साइकिल से गिर कर गंभीर चोटिल होने के बाद राजीव महर्षि (Rajiv Mehrishi) को अब जयपुर के एक निजी अस्पताल से दिल्ली एम्स (AIIMS Delhi ) के लिए शिफ्ट किया गया है।
गुरूवार को महर्षि को शिफ्ट करने के लिए जयपुर से लेकर दिल्ली तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।