प्रदेश का चाहे बाड़मेर हो या जोधपुर, राजधानी जयपुर हो या कोटा लगभग सभी जिलों में आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और स्कूलों में बच्चें भी इससे संक्रमित हो रहे हैं ।
आई फ्लू को देखते हुए राजस्थान सरकार अलर्ट हो गई है और राजस्थान सरकार ने आई फ्लू पर गाइडलाइन जारी की है।
चिकित्सा विभाग ने ’आई फ्लू’ को लेकर लोगों से विशेष सावधानी बरतने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही सीएमएचओ को भी निर्देश जारी किए गए हैं।
कंजेक्टिवाइटिस यानि ’आई फ्लू’ संक्रमण की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
’आई फ्लू’ के लक्षण
’आई फ्लू’ मौसम में बदलाव की वजह से उत्पन्न होता है। यह एक संक्रमण होता है जो वायरस या बैक्टीरिया से फैलता है।
इसके लक्षणों में आंखों में लालपन, सूजन, लिड्स में सूजन और खुजली प्रमुख लक्षण हैं।
इसी के साथ आंखों में पीलापन और पानी बहना भी आता हैं। संक्रमण ज्यादा होने पर मरीज को बुखार भी आ सकता है।