Jalore | मांडोली नगर के प्रसिद्ध जैन मंदिर के शांति सूरी मंदिर से एक दुर्लभ पाट के चोरी होने के समाचार मिले हैं। मामला रामसीन थाने में पहुंचा है।
जालोर जिले का मांडोलीनगर धार्मिक आस्था का बड़ा केन्द्र है। यहां ट्रस्ट की ओर से एक रिपोर्ट दी गई बताई जाती है, लेकिन पुलिस भी खामोश हैं। यह पाट कैसे चोरी हुआ और कौन इसे चुरा ले गया। क्यों ही चुरा ले गया? बड़े सवाल है, जिनके जवाब फिलहाल न तो यहां के न्यास के पास है और न ही पुलिस के पास।
यह मंदिर अपनी आस्था के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। एक पुस्तक के अनुसार संत शांति सूरी महाराज का 1943 में देहावसान हुआ और उनका आग्नि संस्कार किया गया था। इसके बाद मांडोली में एक मंदिर, विद्यालय और अस्पताल बनवाया गया। यह मंदिर जैन के साथ-साथ सनातन धर्म में भी बड़ी आस्था का केन्द्र है।
इस चोरी की सूचना मिलने के बाद यहां के श्राविकों में हलचल है। बताया जाता है कि और भी बड़े पैमाने पर सामान चोरी हुआ है। अब यहां का न्यास खामोश है और न्यासी भी। वहीं भक्तों की ओर से मामला लगातार उठाया जा रहा है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
thinQ360