thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
शख्सियत

जयपुर में किसान नेता राजेश पायलट की जयंती मनाई

thinQ360 thinQ360 59
farmer leader rajesh pilots birth anniversary celebrated in jaipur

जयपुर। किसान भवन में सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती मनाई। जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसान नेता राजेश पायलट की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

महेंद्र सिंह खेड़ी ने कहा कि भले ही राजेश पायलट अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन राम राम सा कहते ही मन में राजेश पायलट का चित्रण हमारे सामने आ जाता है। उन्होंने सदैव आम मजदूर किसान वर्ग के हक के लिए राजनीति की। वो कहा करते थे कि देश की उन्नति का रास्ता इन्हीं वर्गों से होकर गुजरता है, जिस दिन इन वर्गों के लोग नीति निर्माण में निर्धारक हो जाएंगे सही मायने में देश का विकास तय हो जाएगा। राजेश पायलट आम  किसानों, दलितों व मजदूरों वर्गो के लिए भारत रत्न थे।

स्वर्गीय राजेश पायलट किसानों के मसीहा थे उन्होंने हर वर्ग को साथ लेकर काम किया था आज उनकी जयंती है इस मौके पर युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और पुष्प अर्पित कर उनको नम आंखों से याद किया।

इस दौरान विधायक प्रशांत शर्मा, महेंद्र सिंह खेड़ी, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शंकर मीणा, महेश शर्मा, राजेश चौधरी, सादिक़ चौहान, मोहन मीणा, भूपेंद्र अलौरिया, गिरीश पारीक, आर डी गुर्जर, बंसी गोलिया  कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें: