thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
खेल

पहली बार महिला गोल्फर ने जीता मेडल, निशानेबाजों ने भी साधा गोल्ड पर निशाना

desk desk 18

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने गोल्फ में इतिहास रच दिया है। अदिति शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। इसी के साथ भारतीय गोल्फ के इतिहास में अदिति अशोक मेडल जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बन गई हैं।

HIGHLIGHTS

  1. 1 भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने गोल्फ में इतिहास रच दिया है। अदिति शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। इसी के साथ भारतीय गोल्फ के इतिहास में अदिति अशोक मेडल जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बन गई हैं।
female golfer won medal first time in asian games 2023
Aditi Ashok

नई दिल्ली | चीन की धरती पर भारतीय खिलाड़ी लगातार अपनी चमक बिखेर रहे हैं। 

यही नहीं, चीन की धरती पर ही भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी रौंदते दिख रहे हैं। 

19वें एशियन गेम्स के आठवें दिन भारतीयों ने फिर से गोल्ड पर कब्जा जमा लिया है। 

रविवार को भारत की झोली में एक गोल्ड और दो सिल्वर पदक आए हैं। 

गोल्फ में पहली बार मिला पदक

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने गोल्फ में इतिहास रच दिया है। अदिति शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। 

इसी के साथ भारतीय गोल्फ के इतिहास में अदिति अशोक मेडल जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बन गई हैं।

अदिति तीसरे राउड तक टॉप पोजिशन पर चल रही थी। हालांकि, वह चौथे और अंतिम चरण में लड़खड़ा गईं और दूसरे स्थान पर रहीं।

अदिति अशोक 2016 में पेशेवर खिलाड़ी बनने के बाद से भारत में महिलाओं के गोल्फ के लिए एक ट्रेलब्लेज़र रही हैं। उन्होंने लेडीज यूरोपियन टूर खिताब जीते और लेडीज प्रोफेशनल गोल्फ टूर में नियमित रूप से भाग लिया।

बेंगलुरु में एक मध्यमवर्गीय घराने में जन्मी अदिति अशोक पांच साल की उम्र में पहली बार गोल्फ की ओर आकर्षित हुई थीं, जब उनका ध्यान कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन में हरे-भरे कोर्स पर गया था। और एक बार जब वो सुबह अपने पिता के साथ कोर्स में गई, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शूटिंग में सोने-चांदी पर निशाना

वहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने शूटिंग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरुष ट्रैप टीम ने गोल्ड पर निशाना साधा है। 

किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने कुवैत और चीन से काफी आगे रहते हुए 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक देश की झोली में डाला। 

इन खिलाड़ियों का बनाया गया ये स्कोर एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। 

वहीं दूसरी ओर, शूटिंग में ही महिला ट्रैप टीम ने सिल्वर मेडल  जीता है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक ने 337 का स्कोर किया। 
हालांकि यहां चीन ने बाजी मार ली और 355 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर

चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशिन गेम्स में भारत के अब 41 मेडल हो गए है। जिसमें 11 गोल्ड शामिल है। 

इस तरह से भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। हालांकि चीन पहले, जापान दूसरे और साउथ कोरिया तीसरे स्थान पर है। 

शेयर करें: