thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

डोनाल्ड ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया की रैली में गोलीबारी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर जानलेवा हमला

thinQ360 thinQ360

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में आयोजित एक रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ। रैली के दौरान ट्रम्प पर गोली चलाई गई, जब वे मंच पर बोल रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। तुरंत सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ट्रम्प को कवर करने के लिए

HIGHLIGHTS

  1. 1 ट्रम्प को गोली लगने पर सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने उन्हें खड़े होने में मदद की। ट्रम्प ने मुट्ठी भींचकर हवा में लहराई, उनके चेहरे पर खून दिखा। एजेंट्स ने ट्रम्प को स्टेज से उठाकर नीचे ले गए, तब उनका कान खून से सना हुआ नजर आया। सीक्रेट सर्विस का बयान : सीक्रेट सर्विस ने बताया कि हमलावर को मार गिराया गया है। इस हमले में एक ट्रम्प समर्थक की जान चली गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
firing on donald trump in usa election rally
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति donald trum पर जानलेवा हमला,

बटलर | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में आयोजित एक रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ। रैली के दौरान ट्रम्प पर गोली चलाई गई, जब वे मंच पर बोल रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। तुरंत सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ट्रम्प को कवर करने के लिए पहुंचे।

एजेंट्स ने ट्रम्प को संभाला और खड़े होने में मदद की। इस दौरान ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। उन्होंने गुस्से में मुट्ठी भींचकर हवा में लहराई। इसके बाद सीक्रेट एजेंट्स ने ट्रम्प को मंच से उतारकर कार में बैठाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। यह घटना भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4 बजे हुई, जबकि अमेरिका में यह शनिवार शाम 6:30 बजे का समय था।

राष्ट्रपति बाइडेन की प्रतिक्रिया
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने चुनावी दौरे को बीच में छोड़कर आज ही वॉशिंगटन डीसी लौट रहे हैं। उन्होंने व्हाइट हाउस में होमलैंड सिक्योरिटी और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर अपने कान पर गोली लगने की जानकारी दी।

राष्ट्रपति बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प से बात की
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घटना के करीब 4 घंटे बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात की। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प, पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शपिरो और बटलर के मेयर बॉब डंडॉय से भी बात की है।

व्हाइट हाउस अधिकारियों ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति आज ही वॉशिंगटन डीसी लौट रहे हैं। वे रविवार सुबह व्हाइट हाउस में होमलैंड सिक्योरिटी और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी के अधिकारियों से ब्रीफिंग लेंगे।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति donald trum पर जानलेवा हमला,

डोनाल्ड ट्रम्प पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी वहां गोली चलने की आवाज आई।
ट्रम्प ने अपने कान को छुआ और नीचे झुक गए।

ट्रम्प के झुकते ही सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ट्रम्प को कवर करने के लिए स्टेज की तरफ भागे, इस दौरान गोली चलने की आवाज आती रही।
सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने ट्रम्प को उठाया, उनके चेहरे पर खून दिखाई दिया। ट्रम्प ने गुस्से में मुट्ठी हवा में लहराई।

ट्रम्प का दाहिना कान खून से सना हुआ दिखा। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने ट्रम्प को कवर करते हुए स्टेज से नीचे उतारकर ले गए।

गोली की आवाज आने पर लोग छिपने की कोशिश करते हुए। इस हमले में एक शख्स की मौत होने की खबर सामने आई है।

पीएम मोदी बोले- मेरे मित्र ट्रम्प पर हमले से चिंतित हूं
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट किया, "मेरे मित्र पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।"

टैग: usa donald trump
शेयर करें: