वहीं दूसरा सड़क हादसा प्रदेश के दौसा जिले में आज सुबह करीब 11:15 बजे हुआ है।
दौसा में नेशनल हाईवे-21 पर लोक परिवहन बस और टेंपो की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई है और आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें 4 गंभीर घायल है।
बताया जा रहा है कि लोक परिवहन बस ने अनियंत्रित होकर टेंपो को टक्कर मारते हुए सड़क पर पैदल जा रहे पद यात्रियों को भी कुचल दिया। जिससे चार पदयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
लेकिन उपचार के दौरान 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक बच्चा, तीन पुरुष और एक महिला है।
इनमें भी चार की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है।
कैला माता के दर्शन कर मध्यप्रदेश लौट रहे थे
जानकारी में सामने आया है कि टेंपो में सवार सभी लोग कैला माता के दर्शन कर वापस मध्यप्रदेश लौट रहे थे।
वहीं, पैदल जा रहे पदयात्री भैरूजी के दर्शन कर वापस अपने क्षेत्र महवा जा रहे थे।