यमुना के पास बसे गांव पानी में डूब चुके हैं। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के लिए जाने वाला अप्रोच रोड भी पानी में डूब गया।
हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से लातार पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी (Yamuna River) खतरे के निशान को पार चुकी और यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3 मीटर ज्यादा है।
जिसके चलते दिल्ली के कई रिहायशी इलाकों में यमुना का पानी पहुंच गया है।
बाढ़ के पानी ने यमुना बाज़ार के अलावा आईटीओ, राजघाट, सिविल लाइन, उस्मानाबाद, मॉन्टेसरी, मजनू का टीला, निगम बोध घाट, जैतपुर, गीता कॉलोनी, रिंग रोड, कश्मीरी गेट, आईएसबीटी में भी पानी एंटर हो चुका है।
ऐसे में अब दिल्ली चारों ओर से चौक होती जा रही है। कई इलाके पानी से डूब गए हैं। 5 से 6 फीट तक पानी भर गया है।
गुरुवार यानि आज सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया।
ऐसे में ये भी आशंका जताई जा रही है कि आज दोपहर तक जलस्तर 209 मीटर पहुंचने पर ज्यादातर इलाके जलमग्न हो जाएंगे।
सीएम केजरीवाल ने मांगा सभी का सहयोग
दिल्ली में आ रही आपदा को देखते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मदद के लिए सभी का सहयोग मांगा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी विधायकों, काउंसलर्स और लोगों से राहत शिविरों में जाने और संभव सहायता करने की अपील की है।
तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट करने पड़े बंद
दिल्ली में बाढ़ के हालातों को देखते हुए तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं।
इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।
लगातार बढ़ते पानी की वजह से यमुना किनारे देर रात भारी तादाद में पानी घरों के अंदर घुस गया है।
मजबूरी के चलते करीब सैकड़ों परिवार अपने बच्चों के साथ बांध पर बनी सड़क पर रहने को मजबूर हो रहे हैं।