जालोर: जालोर (Jalore) के मांडोली (Mandoli) गांव में गणपतसिंह (Ganpatsingh) हत्याकांड को लेकर परिवार का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। भाजपा (BJP) नेताओं रविंद्र सिंह बालावत (Ravindra Singh Balawat) और दीपसिंह धनानी (Deepsingh Dhanani) ने धरने में शामिल होकर पीड़ित परिवार को समर्थन दिया और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री (Chief Minister) से मुलाकात की बात कही।
रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली गांव में पिछले साल 28 अगस्त को हुई गणपतसिंह की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिवार ने सोमवार से धरना शुरू किया था। यह धरना मंगलवार को भी जारी रहा, जिसमें परिवार के पांच सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार को डॉक्टरों की एक टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें सभी का स्वास्थ्य ठीक पाया गया।
भाजपा नेताओं ने दिया समर्थन, सीएम से मुलाकात की बात
धरने के दूसरे दिन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह बालावत, दीपसिंह धनानी और भवानीसिंह बाकरा भी पीड़ित परिवार को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। रविंद्र सिंह बालावत ने कहा कि परिवार लंबे समय से संघर्ष कर रहा है और मामला अभी तक सुलझा नहीं है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर जल्द खुलासा कराने की बात कही।