JAIPUR | देश के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोना 1,805 रुपए की बढ़त के साथ 1,33,584 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल
चांदी की चमक भी आज फीकी नहीं रही और इसकी कीमत 7,483 रुपए बढ़कर 2,07,550 रुपए प्रति किलो हो गई है।