thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

राज्यपाल कलराज मिश्र ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम स्थापना दिवस पर दी बधाई और शुभकामनाएं

desk desk 20

कलराज मिश्र ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश  और मिजोरम विविधता में एकता की भारत भूमि के विशिष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के लिए सभी को मिलकर कार्य करने पर भी जोर दिया

HIGHLIGHTS

  1. 1 अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की प्राकृतिक संपन्नता और भेदभाव रहित परस्पर मेलजोल की संस्कृति की भी इस दौरान विशेष रूप से सराहना  की
governor interacted with local people of arunachal pradesh and mizoram
अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम राज्य स्थापना दिवस समारोह
जयपुर । राज्यपाल  कलराज मिश्र ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में मंगलवार को इन दोनों ही राज्यों के निवासियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि उत्तर-पूर्व के यह दोनों ही राज्य भारत की संप्रभुता से जुड़े जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की अनूठी धरोहर लिए है।

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की प्राकृतिक संपन्नता और भेदभाव रहित परस्पर मेलजोल की संस्कृति की भी इस दौरान विशेष रूप से सराहना  की।
 
 कलराज मिश्र ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश  और मिजोरम विविधता में एकता की भारत भूमि के विशिष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के लिए सभी को मिलकर कार्य करने पर भी जोर दिया।

इससे पहले उन्होंने इन दोनों राज्यों की स्थापना से जुड़े इतिहास और संविधान से जुड़ी भारतीय संस्कृति के बारे में भी स्थानीय जनों से संवाद किया।
 
अरुणाचल  प्रदेश  और मिजोरम के लोगों ने स्थापना दिवस पर राजभवन में आने के अपने अनुभव साझा कर राज्यपाल कलराज मिश्र का आभार जताया।
मिजोरम की सुश्री आपुई और सुश्री फेली ने गीत और मिजोरम अरुणाचल के लोगों ने वहां की संस्कृति से जुड़ी समवेत प्रस्तुति दी। सभी ने बाद में राजभवन स्थित संविधान उद्यान का अवलोकन कर सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव  गौरव गोयल और प्रमुख विशेषाधिकारी  गोविन्द राम जायसवाल भी उपस्थित रहे।
शेयर करें: