उदयपुर: उदयपुर पुलिस की स्पेशल टीम और जिले के तीन थाना पुलिस ने मिलकर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया और नाकेबंदी कर इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
पुलिस ने गोगुंदा, पानरवा और प्रताप नगर क्षेत्र में नाकेबंदी की और वाहनों की तलाशी ली, जिसके परिणामस्वरूप करीब एक हजार कार्टून शराब जब्त की गई। पकड़ी गई शराब में देसी और अंग्रेजी दोनों प्रकार की शराब शामिल हैं।
उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने बताया कि जब्त की गई शराब हरियाणा निर्मित है, जिसकी सप्लाई गुजरात राज्य में होने वाली थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
उदयपुर के समीप सलूंबर क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव होने की तैयारी है, जिसके चलते उदयपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। गोयल ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख रुपए है।