जयपुर | Hariyali Teej 2023: विवाहित महिलाओं और कुंवारी कन्याओं का सबसे मनपसंदीदा त्यौहार श्रावणी तीज शनिवार को मनाया जाएगा।
रंग रंगीले राजस्थान में तीज का बड़ा ही महत्व है। तीज का त्यौहार भाद्र कृष्ण तृतीया को मनाया जाता है। इसे सतूरी तीज, कजली तीज और कजरी तीज के नाम से भी जाना जाता है।
यह भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस बार ये त्यौहार 19 अगस्त को आ रहा है। हरियाली तीज का व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
हरियाली तीज सौंदर्य और प्रेम का पर्व हैं। तीज का त्यौहार बेहद ही हराभरा भी होता है। इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व होता है। इसलिए इस दिन महिलाओं के हरी साड़ी के साथ हरी चूड़ियां भी पहनने का प्रचलन है।