thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
ज़िंदगानी

धरोहर संरक्षक शक्ति सिंह बांदीकुई को मिलेगा अवार्ड

thinQ360 thinQ360 40

आज का कर्मवीर अवार्ड 2024 में यूनाइटेडग्लोबल पीस फाउंडेशन के निदेशक, प्रसिद्ध धरोहर संरक्षक और समाजसेवी श्रीमान शक्ति सिंह बांदीकुई को उनकी अनूठी सेवाओं के लिए

heritage protector and social worker shakti singh bandikui will receive aaj ka  karmaveer award
Shakti Singh Bandikui

मुंबई, 15 दिसंबर 2024 | आज का कर्मवीर सोशल फाउंडेशन द्वारा आयोजित आज का कर्मवीर अवार्ड 2024 में यूनाइटेडग्लोबल पीस फाउंडेशन के निदेशक, प्रसिद्ध धरोहर संरक्षक और समाजसेवी श्रीमान शक्ति सिंह बांदीकुई को उनकी अनूठी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन समिति के जेम्स डिसूजा ने बताया कि युवाओं के प्रेरणास्रोत शक्ति सिंह बांदीकुई ने राजस्थान में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और संस्कृति के संवर्धन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने बसवा में विश्व प्रसिद्ध योद्धा महाराणा सांगा का स्मारक संरक्षित कर उसका संवर्धन किया। साथ ही, बूंदी में महाराव सूरजमल हाड़ा की छतरी के संरक्षण में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

श्री बांदीकुई ने न केवल सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने का कार्य किया, बल्कि प्रदेश में ईब्ल्यूएस आरक्षण के मुद्दे पर अपनी प्रभावी मुहिम से युवाओं को प्रेरित किया। उनकी इस पहल ने राज्यभर के युवाओं को एकजुट कर नई दिशा देने का काम किया।

इसके अतिरिक्त, शक्ति सिंह गरीब एवं असहाय वर्गों की मदद, प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता और समाज में शिक्षा एवं जागरूकता फैलाने के प्रति समर्पित हैं। वे वर्तमान में यूनाइटेडग्लोबल पीस फाउंडेशन के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी ओजस्वी वाणी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है।

आज का कर्मवीर अवार्ड का आयोजन 20 दिसंबर 2024 को मुंबई के यशवंत राव चह्वाण प्रतिष्ठान में शाम 7 बजे से होगा।

शेयर करें: