thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

सर्व समाज का विशाल धरना प्रदर्शन

गणपत सिंह मांडोली गणपत सिंह मांडोली 19

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की धीमी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना स्थल से मिले फुटमार्क और सुरागों के बावजूद पुलिस कोई ठोस कदम उठाने में विफल रही

HIGHLIGHTS

  1. 1 1.आपेश्वर मंदिर से लेकर रामसीन पुलिस थाना तक निकाले गए पैदल मार्च में हजारों की संख्या में लोग उमड़े, जिससे पूरा बाजार बंद रहा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की
  2. 2 2.पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी
  3. 3 3.मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
huge protest demonstration by all the society
विशाल धरना प्रदर्शन

रामसीन (जालोर)| रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली गांव में एक किराणा व्यापारी की नृशंस हत्या के दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई में ठोस प्रगति न होने के चलते आज रामसीन पुलिस थाने के सामने सर्व समाज द्वारा व्यापक धरना प्रदर्शन किया गया।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

आपेश्वर मंदिर से लेकर रामसीन पुलिस थाना तक निकाले गए पैदल मार्च में हजारों की संख्या में लोग उमड़े, जिससे पूरा बाजार बंद रहा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

गौरतलब है कि दो सप्ताह पूर्व रामसीन थाना क्षेत्र में गणपत सिंह पुत्र रणसिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन आरोपियों को पकड़ने में असफल रहा है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की धीमी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना स्थल से मिले फुटमार्क और सुरागों के बावजूद पुलिस कोई ठोस कदम उठाने में विफल रही है। प्रदर्शन में शामिल सर्व समाज ने मांग की है कि पुलिस मुख्यालय से एक विशेष जांच टीम भेजी जाए और फोरेंसिक विशेषज्ञता के साथ जांच की जाए। इसके साथ ही रेंज स्तर के अधिकारियों द्वारा इस मामले की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर अगले सात दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा नहीं किया गया, तो जिला स्तर पर और भी व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने न्याय की त्वरित प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और दोषियों को सख्त सजा दी जा सके।

धरने के दौरान पुलिस प्रशासन ने 10 दिनों के भीतर मामले का खुलासा करने और जांच में तेजी लाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सिरोही के पूर्व प्रधान ​दलीप सिंह माडानी, चन्द्रवीर बाघ सिंह, हितेन्द्र सिंह,सुरेंद्र सिंह, शेर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामजी मोदी, सिरोही करनी सेना अध्यक्ष नारायण सिंह बाघसीन, किसान नेता सुजान सिंह वडवज, ग़ुमानसिंह देवड़ा, कुँवर गोविंदपाल सिंह, ओब सिंह देवल पहाड़पुरा, विक्रम सिंह देवल, ईश्वर सिंह बासडा, धनजी, ईश्वर सिंह चाँदना, मांगीलाल सुथार, नारायणलाल प्रजापत, भबूताजी भील, गोपाराम हिरागर, नारायण गोस्वामी, डायालाल लोहार आदि उपस्थित थे।

ईश्वर सिंह चांदना ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर सिंह बालावत, गजेंद्र सिंह वादनवादी, चंदन सिंह कोराना, भगवान सिंह चेकला, विक्रम सिंह उचमत, ओम सिंह मोदरा, नरेंद्र सिंह धानसा, सरपंच प्रतिनिधि रतन सिंह लूर भी उपस्थित थे।

धरना प्रदर्शन में सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर सिंह बालावत, गजेंद्र सिंह वादनवादी, चंदन सिंह कोराना, भगवान सिंह चेकला, विक्रम सिंह उचमत, ओम सिंह मोदरा सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्ति भी उपस्थित थे।

सर्व समाज के इस आंदोलन ने प्रशासन के सामने एक गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है, और अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में पुलिस इस मामले को सुलझाने में क्या कदम उठाती है।

शेयर करें: