पिताजी ट्रेनिंग में थे जब बेटे ने फोन कर बताया - "पापा, मैं पास हो गया!"
सिरोही जिले के मंडार कस्बे के 23 वर्षीय रविंद्र कुमार मेघवाल ने UPSC परीक्षा में 138वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह रविंद्र का पहला प्रयास था और उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की है।
रोजाना 16 घंटे पढ़ाई कर हासिल की सफलता
रविंद्र ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मंडार के आदर्श विद्या मंदिर में प्राप्त की। इसके बाद उनका चयन कालंद्री के नवोदय स्कूल में हुआ। दसवीं में उन्हें शत प्रतिशत अंक प्राप्त हुए और 12वीं में 99 प्रतिशत। उदयपुर से उन्होंने विज्ञान stream में स्नातक की डिग्री हासिल की।