अजमेर | Assam SCERT Scam: राजस्थान में असम की राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) घोटाले में वित्तीय अनियमितताओं और धन की हेराफेरी के मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी सेवाली देवी शर्मा को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि सेवाली शर्मा अपने दामाद अजीत पाल सिंह के साथ जयपुर रोड स्थित क्रॉस लैंड होटल में छिपी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, सेवाली शर्मा, उनके दामाद अजीत पाल सिंह और ठेकेदार अमीन को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ये तीनों यहां जयपुर रोड पर होटल में शुक्रवार से कमरा लेकर रह रहे थे। जिसके बाद इन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया।