अजमेर | क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में नाबालिग 11वीं की छात्रा से गैंगरेप के मामले में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एसपी कार्यालय पर विरोध किया गया। बीजेपी ने विरोध जताते हुए एसपी देवेंद्र बिश्नोई (DEVENDRA VISNOI) को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी भूमिका की जांच करवाने की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश सोनी (ramesh soni) ने बताया कि विगत दिनों अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता से गैंगरेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दोनों युवक सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती पीड़िता के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेल कर पैसे हड़प रहे थे।