जयपुर | Income Tax Raid: राजस्थान में चुनावी सरगर्मी के बीच इनकम टैक्स विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई का अंजाम दिया है।
राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने एक बड़े कारोबारी समूह के 10 ठिकानों पर छापेमार की है।
जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग को पॉलीमर कारोबारी समूह के ठिकानों पर अवैध कमाई और टैक्स चोरी की जानकारी मिल रही थी।
जिसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने कारोबार समूह से जुड़े 10 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।