कल से ड्यूटी फ्री होगा आधा सामान
इस डील के तहत न्यूजीलैंड से भारत आने वाले 95% सामानों पर आयात शुल्क कम कर दिया गया है।
समझौते के पहले दिन से ही 50% से ज्यादा उत्पादों पर कोई एक्स्ट्रा टैक्स नहीं लगेगा।
कीवी, सेब और ऊन के घटेंगे दाम
इस समझौते के बाद भारतीय बाजारों में कीवी फल और सेब काफी सस्ते होने की उम्मीद है।
इसके अलावा ऊन, लकड़ी और खास डेयरी प्रोडक्ट्स पर भी टैक्स में भारी कटौती की गई है।
10 साल का इंतजार 9 महीने में खत्म
दोनों देशों के बीच यह व्यापारिक बातचीत पिछले 10 सालों से अधर में लटकी हुई थी।
इसी साल मार्च में दोबारा चर्चा शुरू हुई और महज 9 महीनों के भीतर इसे फाइनल कर लिया गया।
2030 तक बड़ी ताकत बनेगा भारत
न्यूजीलैंड ने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत को देखते हुए यह महत्वपूर्ण व्यापारिक फैसला लिया है।
अनुमान है कि 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था करीब 12 ट्रिलियन न्यूजीलैंड डॉलर की हो जाएगी।