नई दिल्ली | भारत में पिछले दो-तीन दिन से कोरोना संक्रमण के नए मामले कुछ कम दर्ज किए जा रहे है, लेकिन अभी भी इसका कहर बरकरार है।
कोरोना से होने वाली मौतों पर अभी भी लगाम नहीं लग पाई है और पिछले 24 घंटे के दौरान 14 लोगों की मौत होना सामने आया है।
अगर बात की जाए देश में हर रोज मिल रहे कोरोना पॉजिटिवों की तो देश में आज यानि सोमवार को कोरोना 4 हजार 282 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी दौरान 6037 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।
बता दें कि इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 5 हजार 874 नए केस सामने आए थे और 25 लोगों की मौत दर्ज हुई थी।