नई दिल्ली | Corona Update : देश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। हालांकि पिछले दो-तीन दिन से नए संक्रमितों में कुछ कमी दर्ज की जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी की गई ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 6 हजार 660 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
इसी दौरान 9 हजार 213 लोगों ने कोरोना को मात दी है और घर लौटे हैं। ऐसे में देश में अब तक कुल 4,48,69,68 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
देश में लगातार मिल रहे संक्रमितों के चलते अब कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 63 हजार 380 हो गई है।