जालोर । राजस्थान पुलिस ने आज 14 जुलाई 2025 को राजस्थान के बाड़मेर की रहने वाली इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भंवरी (भाविका) चौधरी को सांचौर के चितलवाना क्षेत्र में चितलवाना थाने के अंतर्गत सिवाड़ा चौकी पर एक रोडवेज बस से गिरफ्तार किया। उसके बैग से लगभग 150 ग्राम ‘एमडी’ (मेफेड्रोन) बरामद हुई, जो नशीली दवा है।
-
गिरफ्तारी कब और कहाँ हुआ: बाड़मेर से गुजरात जा रही रोडवेज बस में, सिवाड़ा चौकी पर चितलवाना पुलिस ने पकड़ा।
कितनी मात्रा बरामद: लगभग 150 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) मिले ।
इन्फ्लुएंसर की जानकारी: इंस्टाग्राम पर भंवरी उर्फ भाविका चौधरी के करीब 83,000 फॉलोअर्स हैं; पुलिस को संदेह है कि वह ड्रग्स आपूर्ति के लिए सोशल मीडिया नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही थी ।