जयपुर | राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सा जगत का एक अत्यंत दुर्लभ और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने एक 26 वर्षीय युवक के पेट का जटिल ऑपरेशन कर उसके भीतर से 9 टूथब्रश और लोहे के भारी औजार निकाले हैं। यह मामला भीलवाड़ा के रहने वाले एक युवक का है जो पिछले कई दिनों से पेट दर्द की असहनीय समस्या से जूझ रहा था।
अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर हुए हैरान
मरीज 26 दिसंबर को जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। अस्पताल के वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉक्टर तन्मय पारीक ने बताया कि जब युवक अस्पताल पहुंचा तो उसे चलने फिरने में भी काफी तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों ने तुरंत उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोनोग्राफी और एक्स-रे जांचें करवाईं। जांच रिपोर्ट देखते ही पूरी मेडिकल टीम दंग रह गई क्योंकि युवक के पेट के भीतर लोहे के पाने और प्लास्टिक के ब्रश जैसी वस्तुएं स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थीं।