जालोर | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने बागरा पटवार हल्का के पटवारी पूरणमल को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
म्यूटेशन के बदले मांगी थी रिश्वत
आरोपी पटवारी ने परिवादी से उसके कृषि भूखंड के म्यूटेशन करने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की थी। परिवादी की शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया।