जोधपुर | राजस्थान की बेटी ने एक बार फिर से प्रदेश को गौरान्वित किया है।
जोधपुर की डॉ. पिंकी जोधा (Dr Pinky Jodha) को लंदन की यूनिवर्सिटी (London University) ने पीएचडी (PhD) की मानद उपाधि प्रदान की।
बी.जे.एस, जोधपुर निवासी डॉ पिंकी जोधा को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय में महत्वपूर्ण शोध कार्य करने के लिए लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स ट्रिनिटी सेंट डेविड ने ’डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ की उपाधि प्रदान की है।
इससे पूर्व डॉ. पिंकी जोधा ने लंदन से आईएचआरएम में मास्टर, एमबीए, डीबीए आदि डिग्रियां भी प्राप्त की है।