बता दें कि म्मू-कश्मीर के डोडा गांव में भी बस के भूस्खलन की चपेट में आने से 2 की मौत, 2 घायल हो गए हैं ।
भूस्खलन होने से अनियंत्रित हो गई जीप और...
पुलिस के अनुसार, रविवार यानि आज तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक जीप केदारनाथ से लौट रही थी।
तभी मार्ग में भूस्खलन होने से जीप उसकी चपेट में आ गई और अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी।
जिससे जीप में सवार तीन श्रद्धालु नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।
इसके अलावा इस हादसे में तीन श्रद्धालु लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
नदी में लापता हुए लोगों को गोताखोरों की मदद से खोजा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई जीप ऋषिकेश जा रही थी और इसमें चालक समेत कुल 11 श्रद्धालु सवार थे।
गौरतलब है कि इन दिनों उत्तराखंड में जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। जिसके चलते भूस्खलन के मामले भी बढ़ गए हैं।
मुनि की रेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलर के पास जीप हादसे का शिकार हो गई।
उन्होंने बताया कि रात में हुए भूस्खलन के कारण जीप अनियंत्रित हो गई और गंगा नदी में जा गिरी।
जानकारी में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुई जीप में दिल्ली, बिहार और हैदराबाद के निवासी सवार थे।