thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

केरल के दो बार CM रहे ओमन चांडी का निधन, केरल विधानसभा में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता रहे

desk desk 22

ओमन चांडी ने आज 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। ओमन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 ओमन चांडी ने आज 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। ओमन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। 
kerala former cm oommen chandy passed away longest serving leader in kerala assembly
Oommen Chandy Passed Away

नई दिल्ली | Oommen Chandy Passed Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का मंगलवार को निधन हो गया है। 

ओमन चांडी ने आज 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

ओमन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। 

उनके बेटे ने उनके निधन की जानकारी दी। ओमन चांडी न केवल कांग्रेस बल्कि सभी लोकप्रिय नेताओं में से एक थे।

चांडी को सभी पीढ़ियों और आबादी के सभी वर्गों द्वारा प्यार किया जाता है। 

ओमन काफी समय से बीमार चल रहे थे और अपने इलाज के चलते बेंगलुरु में रह रहे थे। 

उनको गले से संबंधित बीमारी बढ़ने के बाद जर्मनी भी ले जाया गया था।

ओमान चांडी के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर है और सभी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं।

दो बार संभाली केरल के मुख्यमंत्री पद की कमान

ओमन चांडी ने दो बार केरल के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली। वे 2004-06 और 2011-16 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। 

ओमन चांडी ने 27 साल की उम्र में ही 1970 के राज्य विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की और विधायक बने। इसके बाद उन्होंने लगातार 11 चुनाव जीते। 

विधानसभा में सबसे लंबे समय तक सेवा देने का मुकाम

ओमन ने 2022 में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 18,728 दिनों तक सदन में पुथुपल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य विधानसभा में सबसे लंबे समय तक सेवा देने का मुकाम भी हासिल किया। 

पूर्व सीएम चांडी ने अपने राजनीतिक करियर में 4 बार विभिन्न मंत्रिमंडलों में मंत्री और 4 बार राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया।

के सुधाकरन ने लिखा- प्रेम की शक्ति से दुनिया पर विजय पाने वाले राजा का हुआ अंत

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने ट्वीट कर ओमन चांडी के निधन पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजली दी है। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन। प्रेम की शक्ति से दुनिया पर विजय पाने वाले राजा की कहानी का मार्मिक अंत हुआ। 

आज, मैं एक महान व्यक्ति के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्माओं में गूंजती रहेगी।

कांग्रेस केरल ने ट्वीट किया कि हमारे सबसे प्रिय नेता और पूर्व सीएम ओमन चांडी को विदाई देते हुए बेहद दुख हो रहा है। ओमन चांडी, केरल के सबसे लोकप्रिय और गतिशील नेताओं में से एक थे। चांडी सर को आबादी की सभी पीढ़ियों और वर्गों द्वारा प्यार किया जाता था। कांग्रेस परिवार उनके नेतृत्व और ऊर्जा को याद करेगा।

शेयर करें: