धौलपुर पुलिस और आतंक का पर्याय बने एक लाख से अधिक के इनामी डकैत केशव गुर्जर के बीच हुई मुठभेड़ में डकैत घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई मुठभेड़ में उसे गोली लगी है।
आमने सामने की फायरिंग में डकैत केशव गुर्जर के पैर में गोली लगी है। पुलिस डकैत को गिरफ्तार कर इलाज के लिए धौलपुर अस्पताल लाई। अफसरों का कहना है कि सोने के गुर्जा थाने क्षेत्र के धौंध के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह के नेतृत्व कई थानों की पुलिस रविवार रात से ही जंगल में कांबिंग कर रही थी। डकैत केशव गुर्जर पर यूपी, एमपी और राजस्थान में 1 लाख 15 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
डकैत केशव गुर्जर कौन है
1 लाख 15 हजार रुपए का इनामी केशव गुर्जर की दहशत मध्यप्रदेश, यूपी और राजस्थान के चंबल क्षेत्र में है। कभी बाइक चोरी करने वाला केशव 2007 में डकैत जगन गुर्जर से जुड़ा। उसके बाद लगातार वारदात को अंजाम देने लगा।