Jaipur | बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व पीएम खालिदा जिया (Khaleda Zia) वेंटिलेटर पर हैं। चीन (China) से डॉक्टरों की टीम ढाका (Dhaka) पहुंची। ब्रिटेन (Britain) और अमेरिका (America) से ऑनलाइन निगरानी है।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की चेयरपर्सन खालिदा जिया फेफड़े में गंभीर संक्रमण से जूझ रही हैं। 80 वर्षीय खालिदा जिया रविवार से वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उनके इलाज के लिए चीन और ब्रिटेन के डॉक्टरों का दल ढाका के एवरकेयर अस्पताल में मौजूद है।
चीन से नए विशेषज्ञ दल
इस बीच, चीन से चार डॉक्टरों का एक और दल ढाका पहुंचा है। इन डॉक्टरों में ची जियांग फांग, यान ज़िन, झोंग यूहुई और मेंग हुआंग वू शामिल हैं। उन्होंने बुधवार देर रात एवरकेयर अस्पताल पहुंचकर मेडिकल बोर्ड से मुलाकात की और खालिदा जिया की सेहत का आकलन किया। यह टीम ब्रिटेन से आए विशेषज्ञों के साथ मिलकर इलाज की निगरानी कर रही है।