रींगस (सीकर) | बाबा श्याम का सुप्रसिद्ध वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेला 2026 इस वर्ष 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस भव्य धार्मिक आयोजन में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके।
20 स्पेशल ट्रेनों का संचालन
श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे रींगस जंक्शन से रोजाना कुल 68 ट्रेनों का संचालन करेगा। इसमें 48 नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त 20 विशेष मेला ट्रेनें शामिल की गई हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार, स्टेशन पर हर 20 मिनट में एक ट्रेन उपलब्ध होगी ताकि यात्रियों को भीड़ और लंबे इंतजार से बचाया जा सके। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो डेमो ट्रेनों को स्पेयर में रखा गया है।