सरूपगंज, राजस्थान: राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को सरूपगंज में स्थित एक बायोडीजल कंपनी कोटियार्क इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर औचक छापेमारी कर बड़ी अनियमितताओं का भंडाफोड़ किया। मंत्री मीणा ने मौके पर पहुंचकर खुद कार्रवाई की निगरानी की और नकली बायोडीजल का बड़ा जखीरा पकड़ा।
सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की गतिविधियां भी चल रही थीं। बिना वैध अनुमति और गुणवत्ता मानकों के विपरीत बायोडीजल तैयार किया जा रहा था, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि उपभोक्ताओं की जान जोखिम में डाली जा रही है।
किरोड़ी मीणा इससे पहले भी कई बीज और खाद फैक्ट्रियों पर छापे मार चुके हैं और कृषि क्षेत्र में अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। उनका कहना है कि किसान हित सर्वोपरि है और किसी भी तरह की मिलावट या धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने मंगलवार को सरूपगंज की कोटियार्क इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नामक बायोडीजल फैक्ट्री पर अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई में नकली बायोडीजल का बड़ा जखीरा और टैक्स चोरी से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।