किशनगढ़ | राजस्थान के किशनगढ़ में अवैध बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने गागुंदा–गोली क्षेत्र में अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है.
फिल्मी अंदाज में पीछा
इस इलाके में काफी समय से अवैध परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद पुलिस ने गश्त बढ़ा दी थी.
गश्त के दौरान पुलिस को एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध हालत में दिखाई दी. जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी.