नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को बेहद बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान चोटिल होकर बाहर हो गए हैं।
जी हां, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने की संभावना खत्म
केएल राहुल की चोट ज्यादा गंभीर होने के चलते अब उनके 7 जून को द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने की संभावना भी खत्म होती लग रही है।