जयपुर: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की जैकेट से प्रेरित "लॉरेंस जैकेट" (Lawrence Jacket) ट्रेंड राजस्थान (Rajasthan) में सोशल मीडिया पर छा गया है, जिस पर पुलिस (Police) ने कार्रवाई की है। कोटपूतली-बहरोड़ (Kotputli-Behror) पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो इस जैकेट की रेप्लिका बेच रहे थे।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि मंगलवार को कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने स्थानीय बाजार में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम वाली जैकेट बेचने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही पुलिस ने अपराधियों के महिमामंडन पर रोक लगाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कृष्णा उर्फ गुड्डू शर्मा (38), संजय सैनी (31) और सुरेशचंद शर्मा (50) के रूप में हुई है। उन्हें कोटपूतली कस्बे के सिटी प्लाजा में लॉरेंस बिश्नोई के नाम से ब्रांडेड 35 जैकेट बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने इन जैकेटों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।