thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के बेटे ने अस्पताल में डीजे की धुनों पर तलवार से काटा केक, फिर नया विवाद

desk desk 28

महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी ने पिछले दिनों अपना जन्मदिन मनाया। बर्थडे सेलिब्रेट करना बुरी बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेट किया वो सवालों में घिर गया। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी ने पिछले दिनों अपना जन्मदिन मनाया। बर्थडे सेलिब्रेट करना बुरी बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेट किया वो सवालों में घिर गया। 
mahesh joshi son rohit joshi cuts cake with sword to dj tunes in gangori hospital

जयपुर | राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा का कारण वे खुद नहीं बल्कि उनके पुत्र रोहित जोशी हैं। 

महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी ने पिछले दिनों अपना जन्मदिन मनाया। बर्थडे सेलिब्रेट करना बुरी बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेट किया वो सवालों में घिर गया। 

अस्पताल ऐसी जगह होती है जहां लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जाती है ताकि वहां भर्ती मरीजों को दिक्कत न हो।

लेकिन मंत्री पुत्र ने इन सबको तांक पर रखकर अस्पताल में डीजे बजवाया और तलवार से केक काटा। 

बिना अनुमति के अस्पताल में मनाया जन्मदिन

मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी ने जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में स्थित गणगौरी अस्पताल में बिना अनुमति अपना जन्मदिन मनाया। 

मरीजों से खचाखच भरे अस्पताल में डीजे की धुन पर रोहित जोशी ने तलवार से केक काटा है। 

गणगौरी अस्पताल में बिना अनुमति के जन्मदिन मनाने और डीजे पर तलवार से केक कटाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। 

इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नाराजगी जताते हुए प्राचार्य को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। 

इस मामले में अधीक्षक ने कार्रवाई करने के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से मार्गदर्शन मांगा है। 

पत्र में अधीक्षक ने लिखा है कि जब मैंने मौके पर जाकर देखा तो कार्यक्रम में अस्पताल मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के सदस्य शिवमोहन शर्मा और गोविंद मीणा भी शामिल थे। 

ऐसे में अधीक्षक ने दोनों को कार्यक्रम स्थगित करने के लिए कहा था। इतने में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी अस्पताल आ गए और कार्यक्रम को कम समय में समाप्त करा दिया गया। 

रोहित जोशी का विवादों से रहा है नाता

रोहित जोशी का विवादों से नाता रहा है। गौरतलब है कि मंत्री के बेटे पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लग चुका है। एक युवती ने दिल्ली में दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने सहित कई गंभीर धाराओं में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। 

लड़की का आरोप था कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर कई बार दुष्कर्म किया। उसके साथ कई बार ज्यादती की। पीड़िता ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में रोहित जोशी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। 

शेयर करें: